आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।आज स्थानीय अजित सदन आरा में पूर्व सांसद अजीत सिंह के 16वी पुण्यतिथि का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।वरीय नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर शाहाबाद के कोने कोने से इनके शुभचिंतक और परिवार से तालुकात रखने वाले हजारों लोग भाग लिए और अपने प्रिय नेता को पुष्प अर्पित किये।
शुरुआत पंडित लाल बाबा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं अजीत सिंह के तैल चित्र के पूजन से हुआ। जिसके बाद उपस्थित हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अजीत सिंह अमर रहे के नारे लगाए। अजीत सिंह अमर रहे, सहकारिता सम्राट अमर रहे के नारे पूरे कार्यक्रम के दौरान गूंजता रहा।
वक्ताओं ने अजीत सिंह के द्वारा किये गए विकास कार्य, उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कीऔर इन्हें विकास पुरुष बताया।
इनके निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह जी भी आरा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए आरा जिला के कोने कोने में विकास के किरणों को पहुचाया इनके पुत्र विशाल सिंह राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धि हासिल की है और पिता के पदचिन्हों पर कल्याणकारी कार्यों में लगे हुए हैं। अजीत सिंह जी की धर्मपत्नी विक्रमगंज एवं आरा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद मीना सिंह ने दूरभाष पर सम्बोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगो का आभार प्रकट की और कहा कि आप सबो का सहयोग एवं आशीर्वाद ही मुझे सम्बल प्रदान करता है।
धन्यवाद ज्ञापन मिथलेश कुशवाहा ने किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख लोगो मे पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर, को ऑपरेटिव बैंक आरा के चैयरमैन सत्येंद्र नारायण सिंह, वरीय नेता भुवर ओझा, पूर्व प्रत्यासी कौशल कुमार विद्यार्थी, पूर्व प्रत्यासी सुषुम्लता कुशवाहा,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, नाथू राम, हरेंद्र पांडेय, अजय गुप्ता, अभय सिंह थे। उपस्थित लोगों में ऑपरेटिव बैंक प्रबंधक विजय सिंह, अवधेश पांडेय, मुकुल सिंह, श्री राम महतो, विपिन विश्वास, बमबम तिवारी, राकेश रंजन पुतुल, रामदयाल सिंह, मुक्तेश्वर मिश्र, हाकिम प्रसाद , अरविंद सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, सीडी शर्मा, जिला पार्षद गंगाधर पांडेय, जिला पार्षद वंदना राजवंशी, जिला पार्षद राकेश जी, नीलेश उपाध्याय, पुष्पा कुशवाहा, नवीन कुमार, सुनील पाठक, सत्य प्रकाश राय, राकेश पाठक, अनिल कुशवाहा, जय शंकर कुशवाहा, शम्भू सोनी, धर्मेंद्र यादव, द्वारका सिंह, झूलन गोंड, मन्नू राठौर, मधु मिश्रा, अनुपमा चौरसिया, शकुंतला सिंह , कांति सिंह, रमाकांत सिंह, रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, महेश पासवान, विष्णु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, विनोद सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अजित सिंह, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अखिलानंद ओझा, श्री भगवान सिंह, जितेंद्र सिंह, परमानंद सिंह पप्पू ,बिनोद सिंह , छोटक उपपाध्याय, हीरालाल गुप्ता समेत हजारों लोग थे।

