RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने चौराई मुसहर टोली का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुलतानिया द्वारा उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत एकौना पंचायत स्थित चौराई मुसहर टोली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया और बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, उनके द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें विशेष कैंप के माध्यम से शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने चौराई मुसहर टोली में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और बैठने के लिए चबूतरे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व एवं लोक शिकायत), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (जिला विकास शाखा) सहित अन्य जिला,एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

बीसीए सचिव ने बिहार रणजी टीम की सूची की जारी!इंद्रजीत कुमार को बिहार रणजी टीम की सौंपी कमान।

rktvnews

दरभंगा:किसानों के फार्मर आई.डी.निर्माण तथा ईकेवाईसी कार्य का जिलाधिकारी ने लिया स्थलीय जायजा।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment