RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)07 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदेश की कृषि संबंधी योजनाओं हेतु लगभग ₹3,800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहयोग उत्तराखण्ड की कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन, स्टेट मिलेट मिशन के प्रभावी संचालन तथा बीज आपूर्ति प्रणाली को सशक्त बनाने पर सहयोग का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सेब उत्पादन के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता की नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना, कीवी व ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा, सुपर फूड्स (मशरूम व एग्जॉटिक वेजिटेबल्स) हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना के लिए भी केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया।

Related posts

भोपाल:बच्चे देश की धरोहर, इनकी प्रतिभाओं को संवारना हम सबका दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा।

rktvnews

प्रगति भोजपुरी समाज बलिया द्वारा विशाल धरना आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने शहर में स्थापित नए चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता भाई-बहन को राजद नेता रामबाबू सिंह ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment