RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयसाहित्य

प्रगति भोजपुरी समाज बलिया द्वारा विशाल धरना आयोजित।

10सूत्री मांगो संबंधी भारत सरकार गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

बलिया/उत्तर प्रदेश(खबर अनिल सिंह) आज 21फरवरी 2023 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रगतिशील भोजपुरी समाज बलिया उत्तरप्रदेश के द्वारा बलिया के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय विशाल धरना का आयोजन किया गया।साथ ही संस्थान के द्वारा भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने व भोजपुर जनगोष्ठी को स्वतंत्र सामाजिक आर्थिक को वैधानिक दर्जा देने के संबंध में अपनी 10 सूत्री मांगो संबंधी एक ज्ञापन जिलाधिकारी बलिया के द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया मांगो में।
1.भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना।
2.भोजपुरी जांगोस्थी को स्वतंत्र सामाजिक आर्थिक इकाई के रूप में वैधानिक दर्जा।
3.भोजपुरी भाषा में अश्लील गीत,सिनेमा,विज्ञापन प्रकाशन पर तत्काल रोक लगाना।
4.खेती को उद्योग का दर्जा देना।
5.प्राथमिक से विश्वविधालय स्तर तक भोजपुरी भाषा में शिक्षा लागू करने।
6.जातिवाद और संप्रदायवाद पर अंकुश लगाने।
7. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भोजपुरी अकादमी की स्थापना।
8.भोजपुरी भाषा को साहित्य अकादमी में मान्यता।
9.भोजपुर रेजीमेंट का गठन।
10.भोजपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना।                                  धरना में मुख्य रूप से अध्यक्ष विश्वनाथ,विजय बहादुर यादव,भोला प्रसाद, डॉ आदित्य कुमार अंशु,श्री राम प्रसाद सरगम, ओम प्रकाश इत्यादि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह उन्मूलन हेतु- वैश्विक अंतरधार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंत्री,विधायक ,प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश के लोगों ने भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार रेड क्रॉस सोसायटी के चुनाव में डा बी बी सिन्हा चेयरमैन,उदय शंकर प्रसाद सिंह वाइस चेयरमैन, दिनेश जयसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

शाहपुर के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर किया जलाभिषेक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment