RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता भाई-बहन को राजद नेता रामबाबू सिंह ने किया सम्मानित।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता अनुपम कुमार आर्य और अर्चना कुमारी को शुक्रवार को कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव में एक सम्मान समारोह में राजद नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया। समाजसेवी और बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता रामबाबू सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को पुष्प माला, अंग वस्त्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
गोरखपुर में दिखाया दम, जीते गोल्ड मेडल
बता दें कि 4 से 8 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में अनुपम और अर्चना ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ कायमनगर गांव, बल्कि पूरे भोजपुर जिले का नाम रोशन किया।
अनुपम कुमार आर्य ने अंडर-19 पुरुष वर्ग में दिल्ली के पहलवान को हराया।
अर्चना कुमारी ने सीनियर महिला वर्ग में गुजरात की पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।इन दोनों ने पूर्व में 2023 में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल जीता था।
सम्मान समारोह में बोलते हुए रामबाबू सिंह ने कहा, “अनुपम और अर्चना ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत और जुनून से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।”
उन्होंने कहा, “मैं खुद भी खिलाड़ी रह चुका हूं। क्रिकेट टूर्नामेंट में कई जिलों और शहरों को हराकर शील्ड जीता और अपने गांव रामपुर लाया करता था। मैं भोजपुर और धनबाद क्रिकेट असोसिएशन का सदस्य रहा हूं, इसलिए खिलाड़ियों की जरूरतें और भावनाएं अच्छे से जानता हूं।”राजद नेता ने बताया कि कुश्ती उनका खानदानी खेल है। उनके गांव रामपुर में उनका पारंपरिक अखाड़ा है, जहां हर साल दशहरा के मौके पर कुश्ती प्रतियोगिता होती है। उनके दादा स्व. शरण गोपाल सिंह के नाम से उन्हें लोग “खलीफा” के नाम से जानते हैं।
रामबाबू सिंह ने कहा, “कायमनगर हमारे बड़हरा क्षेत्र का हिस्सा है, और यहां के बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए खेल मैदान और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी।”

Related posts

किसान का बेटा हमेशा सत्य के प्रति समर्पित रहेगा: उपराष्ट्रपति

rktvnews

सिवान:का. चंद्रशेखर का बिंदुसार में स्मृति स्थल का अनावरण,युद्ध-विरोधी शांति मार्च

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

आजमगढ़ चित्रांश महासभा ने सांसद “निरहुआ ” को दिया अपना पूर्ण समर्थन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 फ़रवरी 25

rktvnews

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment