
आरा/भोजपुर 22 दिसंबर। आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार यादव द्वारा आरा शहर के चारों तरफ नव स्थापित सभी चेक पोस्टों का औचक रूप से निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अपराधी तत्वों और असामाजिक तत्वों पर बेहतर निगरानी के लिए कई दिशा निर्देश दिए तथा वायरलेस पर सभी चेक पोस्ट को चेक भी किया।
गौरतलब हो की नव स्थापित चेक पोस्टों का उद्देश्य यही है कि आरा शहर में प्रवेश करने वाले तथा शहर से निकलने वाले अपराधी एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।
