RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लोकतंत्र का गला घोट रहें सत्ताधारी,खुलकर खेल रहें राजनीति का गंदा खेल: आलोक रंजन

आलोक रंजन, राजद प्रवक्ता (भोजपुर)

गरीब,अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के दमन हेतु चुनाव आयोग का ले रहें सहारा।

जनविरोधी साजिश के खिलाफ आवाजों को करें बुलंद : राजद प्रवक्ता

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जुलाई।बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहें गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को सत्ता धारियों द्वारा की जा रहीं गंदी राजनीति और आम जनता के दमन की शुरुआत होने की बात कहते हुए राजद के भोजपुर जिले के प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा की मतदाता पुनर्निरीक्षण के माध्यम से मोदी सरकार के इशारे पर साजिशन भारतीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार के प्रवासी मजदूरों, गरीबों और आम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची गई है।इसके खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। आलोक रंजन ने आगामी 09 जुलाई को होने वाले “बिहार बंद” कार्यक्रम को व्यापक और असरदार बनाने हेतु इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति – भोजपुर की सोमवार को आयोजित की गई एकदिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के वोटों को काटने तथा फर्जी वोट जोड़ने का खेल खुलकर शुरू हो गया है। संविधान और लोकतंत्र को कुचलने की साजिश अब चुनाव आयोग के माध्यम से तेज़ी से की जा रही है। मोदी-नीतीश की जोड़ी प्रत्यक्ष हार देखकर बौखला गई है। अब ये सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।
आलोक रंजन ने भोजपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके मत का अधिकार ही छीन लिया जाएगा, तो लोकतंत्र किसका और संविधान किसके लिए? ये सिर्फ वोट की लूट नहीं, लोकतंत्र की हत्या है। और इसके खिलाफ हर जागरूक नागरिक को आगामी 09 जुलाई को सड़क पर उतरकर इस जनविरोधी साजिश के खिलाफ आवाज़ उठानी होगी। इंडिया गठबंधन का बिहार बंद संविधान और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Related posts

भोजपुर;रमण आयोग के रिपोर्ट पर कारवाई की मांग पर बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव ने ‘आईबीएम सेंटर फॉर द बिजनेस ऑफ गवर्नमेंट’ द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 2000 मेगावाट सौर पार्क व 1000 मेगावाट कंपोजिट ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थापित किए जाने की स्वीकृति।

rktvnews

बैंक ऑफ़ इंडिया एवं स्टार इंडिया यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बृहद जागरूकता गतिविधियों यथा प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक मंचन आदि का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्णआडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment