RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 जून।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में  सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, विभिन्न आयोगों तथा लोकायुक्त में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त कीर्तिश्री ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित वादों की समयबद्ध ढंग से प्रतिवेदन प्रस्तुत करें एवं अदालती आदेशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय शिथिलता के कारण न्यायालय में सरकार की छवि प्रभावित होती है, अतः सभी संबंधित अधिकारी उत्तरदायित्व का निर्वहन गंभीरता से करें।
बैठक के दौरान वादों की अद्यतन स्थिति, विभागीय जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया, अदालती समयसीमा तथा वादों के त्वरित निष्पादन हेतु अपनाए जाने वाले उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह,जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में नये मतदाताओं को मतदान के प्रति उत्साहवर्धन के लिए बनाया गया सेल्फी पॉइंट।

rktvnews

बागपत:ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: सहकारिता मंत्री ने करोंद स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल का किया निरीक्षण,निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जताई नाराजगी।

rktvnews

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

बक्सर:राजपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने किया डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment