RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:राजपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने किया डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 नवंबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में बक्सर जिले में डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूर्ण कर लिये जाने के पश्चात आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र (202) के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र (201) की सामान्य प्रेक्षक एन. के. गुंडे द्वारा डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों सामान्य प्रेक्षकों ने डाक मतपत्र प्रक्रिया से संबंधित रजिस्टर एवं अभिलेखों की जाँच की तथा अब तक प्राप्त डाक मतपत्रों की स्थिति, सुरक्षित रखाव व्यवस्था एवं फेसीलिटेशन सेन्टरों से प्राप्त डाक मतपत्रों के रख-रखाव की जानकारी ली।
दोनों प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में Three Layer Security व्यवस्था निरंतर एवं प्रभावी रूप से कायम रहे। सुरक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने मतगणना दिवस हेतु नियुक्त होने वाले गणना कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा यह सुनिश्चित कराने पर बल दिया कि सभी कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया के सभी प्रावधानों, निर्देशों एवं प्रोटोकॉल की स्पष्ट जानकारी हो।

Related posts

तो क्या प्रशासन के एक तरफा निर्णय को कंठ तक यूँ ही उतर जाने दूँ…… : अनायास

rktvnews

3 दिसंबर 23 को आरा में होगा व्यवसायिक संघ का दूसरा जिला सम्मेलन।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

सहकारिता विकास को लेकर डीएलसीसी की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment