RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों को कार्यदायित्व से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 जून।डी०आर०डी०ए० सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मनरेगा योजना के संचालन, चुनौतियाँ, व्यावहारिक, इत्यादि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मॉड्यूल पर भी प्रशिक्षण दिया गया यथा मनरेगा मार्गदर्शिका, विभिन्न मॉड्यूल, योजना का क्रियान्वयन इत्यादि,अभियंत्रण से संबंधित जानकारी,आवास में मनरेगा के भूमिका समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की क्रमवार जानकारी दी गई।
उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा चुनौतियों से निपटने हेतु कई जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक के रूप में सहायक परियोजना पदाधिकारी प्रदीप कुमार,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिंहा, कनीय अभियंता प्रिंस बक्शी, जिला समन्वयक राजदीप कुमार उपस्थित थे।

Related posts

लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति एवं जनजाति के भोजपुर महासचिव पद पर काबिज हुए सतीश कुमार उर्फ सतीश पासवान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लोकतंत्र के मंदिरों में व्‍यवधान को हथियार बनाने पर खेद व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत , पहुंची जिला पार्षद मीना कुमारी व जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

विधान परिषद् सदस्य राधा चरण साह ने सभा पति को निवेदन पत्र दे सड़क निर्माण की मांग की।

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment