RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश: सहकारिता मंत्री ने करोंद स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल का किया निरीक्षण,निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जताई नाराजगी।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 जनवरी।सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को करोंद स्थित निर्माणाधीन सरदार पटेल सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण में पायी गई कमियों को शीघ्र दूर किया जाए। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री को जवाब नहीं दे सके अधिकारी

मंत्री श्री सारंग ने स्कूल के डिज़ाइन और क्लॉस-रूम के स्पेस को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त स्थान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूल के मुख्य भवन में बने कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। कॉरिडोर की चौड़ाई बच्चों की संख्या के लिहाज से कम होने पर उन्होंने निर्देश दिये कि कॉरिडोर के पास बनी असेंबली एरिया को बंद करने के बजाय खुला रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को पर्याप्त स्थान मिल सके।

फायर सेफ्टी और सुरक्षा पर जोर

मंत्री श्री सारंग ने स्कूल निर्माण में फायर सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और तय मानकानुसार फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए।

30 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य

सरदार पटेल सीएम राइज स्कूल का निर्माण लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विद्यार्थियों को एक समृद्ध और सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिसर में 34 क्लॉस-रूम, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेस रूम, किचन स्टोर सहित डायनिंग हॉल, 5 लेब, स्टॉफ रूम सहित विभिन्न सुविधाएँ विद्यार्थिंयों के लिये उपलब्ध होंगी।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीडीए प्रदीप जैन, अधीक्षण यंत्री बीडीए यतीश जैन, नगर निगम आयुक्त टीना यादव और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर : गोली मार सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट।

rktvnews

पटना:जल निकासी को लेकर अलर्ट मोड में है विभाग : मंत्री जिवेश कुमार

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक परिसदन आरा में आयोजित।

rktvnews

प्रचंड गर्मी में ठंडक देता ‘मिट्टी का घड़ा’।

rktvnews

Leave a Comment