RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:पढ़ेंगे बढ़ेंगे और सीखेंगे हम पर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01जून। शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली और प्राथमिक विद्यालय मिल्की अनुसूचित जाति टोला अंचल उदवंतनगर में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संयुक्त रूप से शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वर्ग 1 से 8 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों ने भाग लिया।
इस माह का थीम था “पढ़ेंगे बढ़ेंगे और सीखेंगे हम”। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में विशेषकर मुसहर समुदाय के 68 बच्चों का अब तक नामांकन हो चुका है।इसमें शिक्षा सेवक अमन कुमार की सराहनीय भूमिका रही है। ग्रीष्मावकाश के दौरान विभाग द्वारा जो असाइनमेंट भेजा गया है उसे पूरा करने में अपने बच्चों को सहयोग करें।बच्चों को दी गई डायरी को जरूर देखें और उसमें शिक्षकों के द्वारा दिए गए होमवर्क को पूरा कराएं तथा अपने विचार और सुझाव भी दें। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स की भी अभिभावकों ने काफी प्रशंसा की और विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर बताया।कृष्ण मोहन मधुकर,रामबाबू यादव,रामायण यादव,लालती देवी,प्रभावती देवी,पार्वती कुंवर,विकास सिंह, लालझारो कुंवर,बबीता देवी,बेबी देवी सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
विद्यालय के शिक्षकों में संजय कुमार,हरीश कुमार, सुनीता कुमारी,रूबी सिंह कमलेश कुमार,पन्नूलाल सिंह, आरती कुमारी,सीमा कुमारी, प्रियंका मौर्या,आरती सिंह,प्रियंका कुमारी,शांति कुमारी,शशि कला एवं जय प्रकाश कुमार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय साप्ताहिकी सोमवारीय बैठक की गयी।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएससी नृत्य अध्यापिका हर्षिता विक्रम ने कथक स्व मन मोहा।

rktvnews

चलो करें आवास पूरा अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment