RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:5 जून को ब्रह्मपुर महोत्सव में होगा सम्मान समारोह संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम : आचार्य धर्मेन्द्र

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 01जून।ब्रह्मपुरधाम में ब्रह्मपुर महोत्सव 5जून 2025 को भव्यता के साथ आयोजित होंगा।इसकी जानकारी देते हुए ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र ने बताया की शिवशक्ति पीठम् गौरीशंकर विवाह महोत्सव आश्रम, श्री त्रिदण्डी स्वामी सेवा आश्रम ब्रह्मपुर ,अध्यात्म विज्ञान सेवा आश्रम संघ ब्रह्मपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह,संगोष्ठी, कवि सम्मेलन,सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र पूर्व कुलपति की सन्निधि में गौरीशंकर महाविद्यालय जी.पी.एस.ब्रह्मपुर में आयोजित है।समारोह में पधारने हेतु ब्रह्मपुर प्रक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले विभूतियों को आमंत्रित किया गया है। ब्रह्मपुर महोत्सव मे ब्रह्मपुर प्रक्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु विमर्श होगा, निकले निष्कर्ष पर कार्ययोजना बनाकर समाज व शासन के समक्ष कार्यान्विति हेतु रखा जायेगा।ब्रह्मपुर प्रक्षेत्र के उन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जो अध्यात्म, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा,कृषि, गोपालन,पर्यावरण, समाजसेवा, सैन्य सेवा, संगीत कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कारय संपादित कर रहे हैं।समारोह मे पधारने हेतु बिहार विधानपरिषद के माननीय सभापति व क्षेत्रिय जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया है। इस सुअवसर पर प्रक्षेत्र के जागरूक नागरिक सादर आमंत्रित है।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव क्लस्टर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और चल रहे विशेष अभियान 5.0 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना सुरक्षा मंत्रालय की पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अक्टूबर को सीएसओआई में साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment