RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:महिला संवाद कार्यक्रम में दिखी नारी शक्ति की नई तस्वीर।

तंबाकू के खिलाफ जीविका दीदियों की हुंकार – गुटखा पर लगे पूरी तरह से रोक।

डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा – सशक्त महिला ही समृद्ध राज्य की नींव।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)01 जून।बिहार सरकार द्वारा संचालित “महिला संवाद” कार्यक्रम दरभंगा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल बनकर उभरा है। बदलते मौसम की हल्की बारिश ने शनिवार को हुए संवाद कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। जिले भर से आईं सैकड़ों महिलाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अपने विचार व मांगें साझा कीं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जीविका से जुड़ी महिलाओं ने तंबाकू और गुटखा के खिलाफ पुरज़ोर आवाज उठाई। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि जैसे उनके आग्रह पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई, उसी तरह अब गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
महिलाओं ने कहा कि तंबाकू व गुटखा का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इसके कारण सार्वजनिक स्थानों पर फैलती गंदगी व थूक समाज में बीमारियों को न्योता देती है। इसे एक सामाजिक बीमारी मानते हुए, उन्होंने इस पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।
अलीनगर प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने भाग लेकर उपस्थित महिलाओं से संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और सरकार की विभिन्न योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं।
डॉ. गार्गी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और पुरुषों के समान हर जिम्मेदारी को निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
‘महिला संवाद’ मंच के माध्यम से महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि उन्हें अपने जीवन अनुभव, गांव की समस्याएं और समाधान साझा करने का भी अवसर मिल रहा है।
महिलाओं ने वृद्धा एवं विधवा पेंशन में वृद्धि, बिजली दरों में राहत, नाली-गली निर्माण तथा सामुदायिक भवनों की जरूरत जैसे जमीनी मुद्दे भी सामने रखे।
महिलाओं ने अपने जीवन में आए बदलाव साझा करते हुए बताया कि अब वे स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं, निडर होकर सार्वजनिक जीवन में भाग ले रही हैं, और अपनी बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं। किशोरियों ने पोशाक और साइकिल योजना के लाभों को सराहा।
अलीनगर प्रखंड की इशरत प्रवीण ने मखाना, बत्तख व मछली पालन व्यवसाय शुरू करने की इच्छा जताई और इसके लिए प्रशिक्षण व प्रारंभिक पूंजी की आवश्यकता बताई। वहीं मनीषा देवी ने अगरबत्ती निर्माण में सहयोग की मांग रखी। महिलाओं ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इच्छुक महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सहायता और मार्गदर्शन दिया जाए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों और असमानताओं के विरुद्ध आवाज बुलंद की। कई महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और समावेशी समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्धता की शपथ भी ली।
‘महिला संवाद’ में उभर कर आईं प्रेरणादायक कहानियाँ यह स्पष्ट करती हैं कि आज की महिलाएं आश्रित नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। यह कार्यक्रम दरभंगा जिले में महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देने में सफल हो रहा है।
मौके पर श्रेया शर्मा, बीपीएम राजेश कुमार, उदय सिंह समेत जिले के दर्जनों कैडर व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:खेलों का महाकुंभ बना युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025

rktvnews

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी।

rktvnews

केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने भारतीय डाक सुधारों की समीक्षा की: तकनीक-संचालित सुधार ने गति पकड़ी।

rktvnews

सारण:स्वस्थ बिहार ही है विकसित बिहार की पहली सीढ़ी : मंगल पांडेय

rktvnews

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए श्री गिरिराज सिंह ने समर्थ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment