RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जुलाई।महंत महादेवा महिला महाविद्यालय में एन एस एस द्वारा महाविद्यालय के सभागार में बड़े पैमाने पर कृमि मुक्ति एवं फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ मीना कुमारी ने किया । प्रो मीना कुमारी ने कहा कि जनहित में, कालेज हित में चलाया जाने वाला यह कार्यक्रम काफी लाभकारी है। चिकित्सकों की सलाह पर दवा का उपयोग और जानकारी सराहनीय है।स्वास्थ्य विभाग भोजपुर के मुख्य प्रवक्ता जूलेखा फात्मा ने अपने वक्तव्य में फलेरिया के बारे में विस्तार से समझाया।स्वास्थ्य विभाग भोजपुर के ए सी एमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा कि फैलेरिया एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिसके प्रति मामलों की जागरूक होना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग भोजपुर के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर चंदन प्रसाद ने अपने वक्तव्य में फाइलेरिया के प्रति समाज को जागरूक करते हुए बताया कि 57 जिला इस रोग से ग्रसित है।इस कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर unit-2 की डॉ सुप्रिया झा ने किया।एनएसएस की प्रोग्राम अफसर( यूनिट वन )कि डॉ राखी सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। एनएसएस वॉलिंटियर्स पूजा तिवारी, अंशु पांडे, दीपाली कुमारी, प्रियांशु कुमारी, माधुरी कुमारी, प्रिया कुमारी, मानसी कुमारी,बंटी कुमारी, ने काफी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related posts

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया।

rktvnews

नारनौल:एलिम्को के सहयोग से प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र नारनौल में खुला।

rktvnews

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 4.0 का आयोजन किया।

rktvnews

विधान पार्षद स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन “नीलम जयंती शब्द उत्सव”, भोपाल में।

rktvnews

भारतीय सेना की महत्वपूर्ण पहल: न्यूनतम चीरफाड़ वाली ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा के लिए आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में पहली बार उन्नत 3डी माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया गया।

rktvnews

Leave a Comment