RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एकौना पॉवर ग्रिड के उप महाप्रबंधक का बिदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च।जीरो माईल एकौना स्थित पावरग्रिड हाॅल में शनिवार को उप महाप्रबंधक हरेराम कुमार चंचल के स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रिड के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने पिछले पांच वर्षों के दरम्यान उनके सान्निध्य में कार्य करने का अपना सौभाग्य बताया। इस अवसर पर श्री चंचल ने कहा कि उनके लिए इस पाॅवर ग्रिड में पदस्थापन एक चैलेंज था। यहां आने के बाद उन्होंने इस केन्द्र को बेहतर बनाने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इस दरम्यान सभी सहकर्मियों का उन्हें भरपूर स्नेह मिला। श्री चंचल ने कहा कि जीवन में जहां भी रहें, चुनौतियों को स्वीकार करें। यहां आने के बाद विभागीय कार्य सहित उर्जा मंत्री आरके सिंह का क्षेत्र होने के कारण कार्यभार काफी बढ़ गया लेकिन समर्पित भाव से ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए करीब पांच साल का समय हंसते हुए बिताया। उन्होंने कहा कि आप सब जहां भी रहे, अपने वरिष्ट के साथ सीधा संवाद करें। उन्हें वस्तु-स्थिति की सही जानकारी दें और अगर कभी कोई भूल हो तो सीधे स्वीकार करें। मुख्य प्रबंधक नदीम अल्ताफ ने कहा कि चंचल सर के साथ कार्य करने के दरम्यान बहुत कुछ सीखने को मिला। भविष्य में भी इनसे मार्ग दर्शन लेते रहेंगे। इस अवसर पर पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश, पॉवर ग्रिड के उप प्रबंधक अविनाश कुमार, मानव संसाधन सहायक शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी इनके कार्य पद्धति, व्यवहार एवं समन्वय की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:छठव्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

rktvnews

द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्य में कोताही बरतने वाले सीओ एवं आरओ पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

भोजपुर:जीवनपर्यंत गुरु की आवश्यकता रहती है:शिवदास सिंह

rktvnews

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ओएनडीसी में शामिल हुआ।

rktvnews

भोजपुर :बिहार के चुनाव परिणाम से लोकतंत्र को मिला बल : जनसंघ

rktvnews

Leave a Comment