
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई। बुधवार को शिक्षक संघ, जगजीवन कॉलेज, आरा द्वारा बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य पद के लिए चयनित प्रो (डॉ) अजय कुमार एवं प्रो (डॉ) शहाब उद्दीन का सम्मान -सह- विदाई समारोह का आयोजन कॉलेज की प्राचार्या प्रो( डॉ) आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस समारोह में कालेज के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात प्राचार्या द्वारा दोनों चयनित प्राचार्यों को बुके देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक संघ की ओर से दोनों शिक्षकों को बुके, स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने कहा की यह सुखद व प्रेरक संदेश है कि छोटा कालेज होने के बाद भी मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा अजय कुमार और राजनीति विभागाध्यक्ष,एन सी सी ऑफिसर डा शहाब उद्दीन,अपनी योग्यता व क्षमता से कालेज का सम्मान बढ़ाया और चयनित हुए।दोनों शिक्षकों का कॉलेज के नैक ग्रेडिंग से लेकर कॉलेज के विकास में उनके योगदान की सराहना की तथा प्राचार्य के रूप में उनके आगामी अकादमिक जीवन की शुभकामना भी दी।संघ के अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि जगजीवन कॉलेज में शिक्षकों की प्रोन्नति की एक सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है, जो प्राचार्य से, कुल सचिव होते हुए कुलपति तक जाती है,इसे आप कायम रखेंगे,संघ की ऐसी मान्यता है।सचिव प्रो अमृत लाल जायसवाल ने कहा कि आप जहां भी जाएंगे ज्ञान,अनुभव की खुशबू ही बिखेरेंगे। मंच संचालन उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शहजाद अख्तर अंसारी ने शेरो शायरी के साथ किया। इस अवसर संयुक्त सचिव प्रो चन्दन कुमार,कोषेक्षक डॉ राजीव नयन, कोषाध्यक्ष डॉ अरशद अली, उपाध्यक्ष, प्रो सिंधु कुमारी, डॉ नवारुण घोष, डॉ असलम परवेज,डॉ सत्येन्द्र पांडेय के अलावा सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
