RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साप्ताहिक समर कैंप का हुआ शुभारंभ, प्रतिभा विकसित करने का सुनहला अवसर: डॉ निरुपमा सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।यूथ फॉर सेवा द्वारा मस्ती का पाठशाला (समर कैंप )का आयोजन बालिका उच्च विद्यालय में किया गया जिसमें बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान अलग-अलग विधाओं को सिखाया जाएगा और उनके बीच विविध प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिससे उनके प्रतिभा में निखार आये।इस समय कैंप का विधिवत उद्घाटन यूथ फॉर सेवा के सलाहकार समिति सदस्य कुमार मोहित ,प्राचार्य जगदीश सिंह, डॉ निरुपमा सिंह , डॉ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। नेतृत्व यूथ फॉर सेवा के सदस्य ध्रुव सिंह और वैभव कुमार ने किया। कैंप संयोजक सुरेश कुमार को बनाया गया है।
आज प्रथम दिन बच्चों के बीच हस्त कला का आयोजन किया गया।साथ ही जल ही जीवन है विषय पर सेमिनार हुआ।इस अवसर पर कुमार मोहित ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिभा निखार का अवसर मिलता है बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है जो समाज में एक सार्थक संदेश देता है ।
वही डॉ विकास कुमार ने कहा की यूथ फाॅर सेवा का यह समर कैंप बच्चो के रचनात्मक विकास मे मिल का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर डॉ निरुपमा सिंह ने कहा की यूथ फाॅर सेवा एक ऐसा संगठन है जो सालो भर सार्थक आयोजन करता हैं नवोदित ,समर कैंप ,छात्रवृति परीक्षा की तैयारी पौधारोपण ,रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा प्रतिभा विकसित करने का सुनहला अवसर देता है जो अपने आप में अद्वितीय पहल हैं। आनंद जी बच्चों को लगातार प्रोत्साहित व मार्गदर्शन करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन अमित साह और धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार ने किया।कार्यक्रम को सफल करने में लक्ष्मण सिंह सूर्यकांत कुमार वीणा श्रीवास्तव पुष्पा पांडे गायत्री अखौरी उषा कुमारी नेहा कुमारी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

शानदार ऑफर्स के साथ शगुन कलेक्शन इस धनतेरस को बनाएगा खास।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की, अस्पताल प्रबंधन में सुधार को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में आरा -सासाराम रेलवे लाईन के दोहरीकरण, फुटओवर ब्रिज पूर्वी गुमटी सहित कई मुद्दों पर उठाई आवाज!

rktvnews

भोजपुर :जिला कांग्रेस कार्यालय में मना अगस्त क्रांति दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment