RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:डीसी ने ली सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक!स्पीड ब्रेकरों पर मार्कर लगाने के निर्देश

नारनौल/हरियाणा 12 दिसंबर। सर्दी के मौसम को देखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाएं व सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप ना लगी हो उन वाहनों के चालान काटे जाएं। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाला समय धुंध का समय है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर नियम अनुसार स्पीड ब्रेकर पर मार्कर लगाया जाए ताकि दूर से ही स्पीड ब्रेकर का पता चले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों पर नजर रखें। तय मात्रा से अधिक लोड वाहनों से जहां सड़के खराब होती है वहीं सड़क हादसा होने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में अधिकारियों का कर्तव्य है कि वह ओवरलोड वाहनों पर अपनी सख्ती इसी प्रकार जारी रखें।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के संबंध में उन्होंने बताया कि इन वाहनों में सभी नियमों की पालना होनी चाहिए। अधिकारी समय-समय पर इनकी चैकिंग करें। सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल, आरटीए मनोज कुमार,एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डा मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: जगदीशपुर में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ले श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों संग किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

बिना नक्शे की स्वीकृति के किसी भी प्रकार के निर्माण पर रहेगी रोक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण किया।

rktvnews

भोजपुर:अनन्त कर्मो की निर्जरा कर अनंत पुण्य का आश्रव ही अनंत चतुर्दशी है:मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने निकाला भव्य तिरंगा जुलूस।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment