RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

नए अल्ट्रासाउंड के लिए आए आवेदनों के दस्तावेजों की हुई क्रमवार जांच, एक को मिली स्वीकृति।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)14 मई।उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति बैठक की बैठक की गई। बैठक में कुल नए अल्ट्रासाउंड के चार आवेदनों को रखा गया। जिसमें महाकाल (संजीवनी) अल्ट्रासाउंड चतरा, तिरुपति इमेजिंग सेंटर पुलिस लाइन सिमरिया रोड चतरा, साईं अल्ट्रासाउंड बाईपास नगवां चतरा तथा एस आर अल्ट्रासाउंड न्यू बस स्टैंड चतरा का नाम शामिल है। जबकि नवीकरण के लिए श्री नारायणी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक गौरक्षिणी रोड चतरा को रखा गया। सभी आवेदनों के दस्तावेजों की जांचों उपरांत तिरुपति इमेजिंग सेंटर पुलिस लाइन सिमरिया रोड चतरा को सर्वसम्मति से स्वीकृति दिया गया। वहीं शेष आवेदनों के त्रुटि निराकरण करते हुए अगले बैठक में रखने का निर्देश दिया गए।
कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में सदर अस्पताल के लिपिक नुनु लाल से शो कॉज करते हुवे वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश सिविल सर्जन चतरा को दिया गया।
जिले में सेक्स रेसियो प्रतिशत गिरने के कारण की जानकारी लेते हुए उन्होंने जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावे अल्ट्रासाउंड केंद्र जांच हेतु प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स के गठन पर विचार विमर्श किया गया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला आर सी एच पदाधिकारी डॉ ललित रंजन पाठक, स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल चतरा डॉ प्रणति रीता बाखला, पैथोलॉजीस्ट डॉ प्राची हांसदा,एस एन सी यू प्रभारी डॉ आशीष कुमार, सचिव भारतीय रोड क्रॉस सोसाइटी सचिव धर्मेंद्र पाठक, सरकारी अधिवक्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

विश्व सीनियर सिटीजन्स डे पर समारोह आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

दरभंगा:डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किये औचक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:लिंग परीक्षण रोकने एवं भ्रूण लिंग संबंधी कानूनों की जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

आदिवासी महोत्सव 2023 के फैशन शो में दिखा आदिवासी परिधान का जलवा।

rktvnews

इरेडा ने ग्रीन फाइनेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए क्यूआईपी के जरिए सफलतापूर्वक 2,005.90 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

Leave a Comment