RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

सफलता की कहानी।

हल्द्वानी/नैनीताल 22 अगस्त। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के अधिक से अधिक लोग बैंक से लोन लेकर रोजगार के साथ ही स्वरोजगार दे रहे हैं।
महाप्रबन्धक सुनील कुमार पंत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिन लोगों ने स्वरोजगार हेतु बैंक से लोन लिया था लाभार्थी पूनम सिंह निवासी गणपति विहार गेट नम्बर-4हल्द्वानी के द्वारा बताया कि मेरे पति की मृत्यु के पश्चात पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे पर आ गई थी लेकिन मुझे जिला उद्योग केन्द्र से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। जिला उद्योग केन्द्र ने योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ही साक्षात्कार कर बैंक से मुझे 45 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मैने 45 लाख की धनराशि से बुटिक का कार्य प्रारम्भ किया इसके साथ ही बुटिक के कार्य के लिए 3 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 4 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार दिया। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से मेने अपने परिवार के भरण पोषण के साथ ही 7 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में सम्मलित किया।
लाभार्थी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से 10 लाख का लोन जिला उद्योग केेन्द्र के द्वारा स्वीकृत कर चाय पैकिंग का कार्य प्रारम्भ किया तथा साथ ही 10 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में शामिल किया। वर्तमान में उनका कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। इसी क्रम में लाभार्थी रक्षित सूठा पीलीकोठी हल्द्वानी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र की स्वीकृति के उपरान्त 10 लाख का लोन से जिम खोला गया। इस योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार के द्वारा 6 लोगों को रोजगार के साथ ही 50 हजार की मासिक आय भी अर्जित की जा रही है।
महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि जो अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करना चाहते है वे कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

रायपुर : कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर।

rktvnews

05 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बोले डा अमित मानसिक अस्वस्थता से उत्पादकता एवं अर्थव्यवस्था होता है प्रभावित।

rktvnews

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

ट्राई ने स्पैम एवं धोखाधड़ी से बचाव हेतु जेसीओआर की बैठक बुलाई।

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान में जलपोत/समुद्री प्रशिक्षण हासिल कर रहे रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) कैडेटों के पहले बैच से भेंट की

rktvnews

Leave a Comment