RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गोपालगंज: डीएम ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)30 जनवरी।सभा भवन में जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच द्वारा मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूकंपरोधी कार्यशाला का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य जनसाधारण को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।
इस पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जैसे नुक्कड़ नाटक, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण सत्र, और आपातकालीन स्थिति में कुशल तरीके से बचाव करने की जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी अंचलाधिकारी भूकंपरोधी मकान एवं बिल्डिंग को बनाने हेतु न सिर्फ प्रेरित करें बल्कि नियमित कारगर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी करें।
ज्ञातव्य है कि बिहार राज्य के हिमालय रेंज के समीपवर्ती जिले भूकंप की दृष्टि से संवदेनशील हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन कुशल प्रशिक्षण और समझदारी न सिर्फ जान माल की क्षति को कम करेगी बल्कि ढांचागत विकास को भी बल प्रदान करेगा।
भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यशालाएं आयोजित कर जागरूक किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह सिखाया जाता है कि भूकंप के समय सुरक्षित स्थान पर कैसे जाएं, संरचनात्मक सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, और आपदा प्रबंधन टीम से कैसे संपर्क करें।
कार्यशाला के दौरान NDRF टीम के द्वारा भूकंप की स्थिति में प्राथमिक उपचार जैसे CPR, घायल होने पर बहते खून को रोकने का तरीका इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान अग्निशमन टीम के द्वारा आग से बचाव कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा इस पखवाड़े के तहत सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रूप से भाग लेने और जनता के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना और जनहानि को न्यूनतम करना है। यह पहल समाज में आपदा के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सुरक्षा को बढ़ावा देती है, जो एक सुरक्षित भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सादुल हसन खान, अपर समाहर्ता लो.शि. निवारण, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज, हथुआ, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बीडीओ तथा सीओ मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम: कर्मयोगी भावना का विकास

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण के साथ किया 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

हनुमामगढ़:जिला कलेक्टर पहुंचे खेतों में, किसानों से की बातचीत।

rktvnews

बक्सर:वीसी पर से केस वापस हो, नहीं तो शाहाबाद में होगा चक्का जाम : डॉ. विनोद

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित मखाना महोत्सव 2025 में भाग लिया।

rktvnews

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

rktvnews

Leave a Comment