RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:दो शताब्दी बाद पीरो के जगदेवपुर गांव में यज्ञ का हुआ आयोजन,प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे से हुआ पूर्णाहुति:व्यवस्थापक हरि पांडेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।28अप्रैल को भोजपुर जिले के पीरो में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया।इसमें बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।जगदेवपुर गांव में दो सौ साल बाद इस तरह के यज्ञ का सफल आयोजन किया गया। यज्ञ को लेकर पूरे इलाके में माहौल भक्तिमय बना रहा और मंदिर में विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचारके बीच प्राण प्रतिष्ठा हुआ है इस रुद्र महायज्ञ को लेकर हर रोज भक्तों की भीड़ लगी रहती थी
रुद्र महायज्ञ में काशी से आए वैदिक विद्वानों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंत्रोच्चार से समूचा जगदेवपुर गांव समेत आसपास के गांव गुंजता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके जीवन का इस तरह का यह पहला आयोजन था। मंदिर के निर्माण के बाद इसमें भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा ,भगवान भास्कर समेत बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की गई है भक्तगण एक साथ भगवान का दर्शन कर सकेंगे।इसके संयोजक ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण के लिए वे दस वर्षों से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। वही रविवार को इस यज्ञ का भव्य भंडारे के साथ पूर्णाहुति हुआ जिसमें की हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
जगदेवपुर गांव में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि इलेक्शन से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है।ये महज संयोग है, इसका डेट साल भर पहले ही फिक्स किया गया था। वही इस यज्ञ में हर रोज हजारों की संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण पहुंच रहे थे। मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद ग्रामीणों की खुशी देखते ही बन रही थी क्योंकि वर्षो की उनकी कठिन तपस्या के बाद यह मौका आया जब मंदिर बनकर तैयार हो गया और सभी देवी देवताओं की मूर्ति उसमें स्थापित भी हो गई।

Related posts

शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल बड़हरा के बिराहीपुर में संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:लिट्टी दुकानदार को गोली मारने की घटना का व्यवसायी संघ भोजपुर ने कड़े शब्दों में की निन्दा!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

जयपुर:लोकसभा अध्यक्ष ने किया अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण, पैदल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

rktvnews

15 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

Leave a Comment