RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

RKTV NEWS/नई दिल्ली,14 मई।भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास समुद्र शक्ति का चौथा संस्करण 14 से 19 मई 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। इस अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए आईएनएस कवारत्ती इंडोनेशिया के बाटम पहुंच गया है। कवारत्ती स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एएसडब्ल्यू लड़ाकू जलपोत है। अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 में भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं। इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा, सीएन 235 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और एएस565 पैंथर हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है।
अभ्यास समुद्र शक्ति का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता, जुड़ाव और आपसी सहयोग का विस्तार बढ़ाना है।
इस अभ्यास के हार्बर चरण में एक-दूसरे के युद्धपोत का दौरा, पेशेवर विचार-विमर्श, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान करना और खेल संबंधी गतिविधियां आयोजित होना शामिल है।
समुद्री चरण के दौरान हथियारों से फायरिंग, हेलीकॉप्टर संचालन, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और वायु रक्षा अभ्यास तथा जलपोत संचालन की गतिविधियों को संचालित करने की योजना बनाई गई है।
अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की पारस्परिकता और समुद्री क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के प्रति आपसी साझा वचनबद्धता को प्रदर्शित करेगा।

Related posts

माँ की गोद सबसे अच्छी कक्षा है:सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

‘मैं दिल तुम धड़कन’ की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने साझा किए अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव।

rktvnews

अल नीनो की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में की समीक्षा।

rktvnews

सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर जल संसाधन मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा- डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:विश्व योग दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओ संग किया योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment