RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा।

एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश।

नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करने का निर्देश।

प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)07 मई।जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ0 शौर्य सुमन ने आज नेपाल सीमावर्ती विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान वे सिकटा, इनरवा और भेरिहरवा सीमा पहुँच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए एवं भारत के सशस्त्र सीमा बल से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान नेपाल सीमा बल के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें। नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करें। प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति एवं सौहार्द कायम रहना चाहिए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग करें। असामाजिक एवं आपराधिक तत्त्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें। छोटी-से-छोटी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ0 शौर्य सुमन ने निर्देश दिया कि एसएसबी के अधिकारी एवं जवान पूरी तरह एक्टिव रहें। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहें। साथ ही नियमित रूप से रात्रि गश्ती करते रहें। संदिग्धों की विशेष निगरानी एवं जाँच करें।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, जय प्रकाश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

महाकुंभ का महाराजनीतिकरण: क्या होगा अंजाम?

rktvnews

राजद्रोह की धारा या सत्तापक्ष का हथियार।

rktvnews

उमर खालिद, शरजील इमाम पर विपक्ष को रुख तय करना चाहिए।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत युवा घर-घर से मिट्टी एवं चावल करेंगे इकट्ठा।

rktvnews

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण।

rktvnews

Leave a Comment