RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कान्हाचट्टी के तमाशीन जलप्रपात का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)04 अप्रैल।आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध तमाशीन जलप्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से उपलब्ध एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया और पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए
उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलप्रपात तक पहुंचने वाले मार्ग में सीढ़ियों की मरम्मत, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र सुदृढ़ किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि तमाशीन जलप्रपात क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएं और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कान्हाचट्टी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उमेश पाल मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

rktvnews

पीएम-दक्ष के तहत वर्ष 2025 तक 1,69,300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण मिलेगा, इन प्रशिक्षणों पर 286.42 करोड़ रुपये व्यय होने की संभावना है।

rktvnews

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

rktvnews

रांची:सीईओ ने सभी एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मालती तकनीकी और डॉक्टर पीसी द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला

rktvnews

Leave a Comment