RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश) 07 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में इंदौर में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने इंदौर पहुंचकर पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह गर्व का विषय है कि इंदौर शहर और पूरे जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौध-रोपण अभियान एक जन अभियान का रूप ले रहा है। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सामने आ रही है।

Related posts

नवादा:मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नल जल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक।

rktvnews

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए शानदार अनुभवों की शुरुआत।

rktvnews

निपुण जनपद की ओर अग्रसर बागपत!सक्षम निपुण 186 विद्यालयों का जिलाधिकारी ने दिया लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर:50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी अंगद ठाकुर नौ साल बाद गिरफ्तार।

rktvnews

वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग!

rktvnews

Leave a Comment