RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर :थ्रो बॉल के चयनित खिलाड़ियों को जर्सी, गेंद, ट्रेक सूट,नेट इत्यादि, शंभू सिंह द्वारा जरासंध भवन में वितरित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।बिहार राज्य थ्रो बॉल एसोशिएशन द्वारा गत दिनों से चल रहे पुरे बिहार के विभिन्न जिलों से सीनियर थ्रो बॉल के चयनित खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश के मानपुर शहर में दिनांक 30-12-2025 से 4-1-2026 तक खेल प्रदर्शन है।जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है,उनको खेल से संबंधित जर्सी, गेंद, ट्रेक सूट,नेट इत्यादि, जरासंध भवन में बिहार के पदाधिकारियों के उपस्थिती में दिया गया। जिसमें बिहार का जर्सी लांच किया गया। जर्सी लांच बिहार प्रदेश शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी शम्भु सिंह के द्वारा किया गया। बिहार राज्य थ्रो बॉल एसोशिएशन के शामिल पदाधिकारीयों में, बिहार के सचिव जीतू चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह, बिहार के सम्मानित कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित थे। गणमान्य लोगों में डा० कुमार निर्मल, चंद्रभानु गुप्ता,सतीश कुमार सिंह,आकाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गोबिंद कुमार एवं भोजपुर जिला थ्रो बॉल एसोशिएशन के सचिव कुमार विजय उपस्थित थे।जिन सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो इस प्रकार है, रोहित कुमार (सारण) कैप्टन, रंजन कुमार (पटना),अमन रजक (फुलवारी),सनी कुमार (पूर्वी चम्पारण),मो अरमान अहमद(मुजफ्फरपुर), मनीषा कुमार (पटना),नीरज कुमार (बगहा), राज रंजन (पटना), दीपक कुमार (पटना), राकेश कुमार (भोजपुर),अक्षय कुमार ((पटना) एवं रीतेश कुमार (गया) है।

Related posts

यौगिक जाॅगिंग से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है:योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य

rktvnews

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

भोजपुर:गोल्ड कप चैंपियन बनी भोजपुर की टीम।

rktvnews

सांसद सुनील कुमार सिंह ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण कार्य का किया निरीक्षण!खेल में रुचि रखने वाले जिला के युवाओं के लिए स्टेडियम होगा वरदान साबित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment