RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा में ‘‘मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम- 2024’’का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)07 अप्रैल।डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में उद्घाटनकर्त्ता स्वीप आईकॉन मणिकान्त झा, मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में सदर सीडीपीओ निभा कुमारी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक प्रथम डॉ. विनोद बैठा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग एवं चादर पहनाकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने सभी मंचासीन अतिथियों को अपने स्वागत भाषण में संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम में सहयोग देने हेतु धन्यवाद दिया।
उन्होनें सभी अतिथियों एवं संस्थान के छात्राओं एवं शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मतदाता जागरूगता शपथ दिलाई। साथ ही जो छात्रा पहली बार मतदान करने जा रहीं हैं, उन्हें अपना मतदान अवश्य करने की अपील की गई एवं एक-एक वोट का कीमत होता है, के महत्व को समझाया।
निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला स्वीप आईकॉन मणिकान्त झा ने अपने संबोधन में छात्राओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को मतदान केन्द्र तक पहुँचने में सहायता प्रदान करने की सलाह दी।
श्री झा ने मतदान से संबंधित अपनी स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत का गायन कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं मतदान के प्रति सजग रहने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा ने छात्राओं एवं उपस्थित श्रोताओं को मतदान के मूल्यों के प्रति कर्त्तव्यों का बोध कराया।
सदर सीडीपीओ निभा कुमारी ने युवा मतदाताओं विशेषकर महिलाओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
मंच का संचालन फाईनल ईयर की छात्रा सुश्री भाव्या कुमारी एवं स्वेता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान की एनएसएस समन्यवक डॉ. रश्मि कुमारी ने किया।

Related posts

भोजपुर : महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को मनायेगा क्षत्रिय कल्याण संगठन।

rktvnews

पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में जीनोम अनुक्रमण की अगली पीढ़ी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

गढ़वा:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामासाहू स्टेडियम में होगा विशेष खेल एवं फिटनेस समारोह।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जनता में है उत्साहजनक माहौल , एक बार फिर से लहरेगा तरारी में लाल पताका: शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

चतरा:जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने प्रतापपुर प्रखण्ड के बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच मतदाओं को किया जागरूक।

rktvnews

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment