RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तरारी का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प : विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर।तरारी से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने शुक्रवार को क्षेत्र के सहार प्रखंड अंतर्गत कई पंचायत का दौरा किया एवं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही अपने 9 महीने के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान जनता से मिलते हुए इन्होंने कहा कि पिछले 9 महीने में हमने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को एक नई दिशा दी है।सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत किया हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आप तक मिले एवं उसमें भ्रष्टाचार ना हो इसकी सतत निगरानी भी रखी जा रही है। पिछले 9 महीने में हमने जो विकास कार्य की लकीर खींची है उसे और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप सबका आशीर्वाद पुनः इस बार मुझे मिले । आप सब का उत्साह एवं जोश देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है की तरारी की जनता जात-पात से ऊपर उठकर विकास कार्यों के लिए हमें आशीर्वाद देगी। मेरा संकल्प है कि जब तक तरारी को विकास की श्रेणी में बिहार के मानचित्र पर नंबर वन पर खड़ा ना कर दूं तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। इस दौरान युवाओं का जत्था भी इनके साथ भ्रमण में शामिल हुआ और जयघोष के नारे भी लगाए। जन सम्पर्क के दौरान महिलाओं का भी भरपूर समर्थन देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि आप ने जितना विकास कार्य किया और मोदी नीतीश की जोड़ी ने जितने कार्य हम सब के लिए किए उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हम सब आपके माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वस्त करना चाहते है कि एक एक वोट हमलोग आपको देकर एनडीए की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।विशाल प्रशांत ने सहार प्रखंड के बजरेया, विशनपुरा, कुशवाहा पौला बरुही, पासी टोला, वंशीडिहरी, पेउर, सहार एवं एकवारी में जनसम्पर्क सह आशीर्वाद यात्रा किया। इस कार्यक्रम में राजग गठबन्धन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवा महिला, किसान,मजदूर एवं बुजुर्ग समर्थक भी शामिल हुए।

Related posts

जितिया व्रत : धर्मदेव सिंह

rktvnews

महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन नहीं हुआ : डॉ दिवाकर पांडे

rktvnews

भोजपुर : एसपी ने किया शाहपुर थाना का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अगस्त 25

rktvnews

06 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment