
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्टूबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा शुद्धि-पत्र जारी कर हरि नारायण +2 उच्च विद्यालय शाहपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाये जाने के आदेश मे संशोधन करने के बाद चंद्रशेखर पांडे को विद्यालय का प्रभारी प्रधान अध्यापक बनाए जाने पर विद्यालय परिवार मे खुशी का माहौल व्याप्त है। विदित हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर के कार्यालय के ज्ञापांक 2519 दिनांक 26/10/2026 के द्वारा पूर्व के आदेश ज्ञापांक 1345 दिनांक 12/08/2026 को विलोपित करते हुए विष्णु शंकर सिंह के स्थान पर पुनः चन्द्रशेखर पाण्डे को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर प्राधिकृत किया गया है। इस आदेश के आने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर पाण्डे ने कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा था। सच्चाई की जीत होती है। उन्होंने इस फैसले के लिए विद्यालय परिवार तथा सभी गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
