RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर;आरा के तनिष्क शोरूम में लगी आग से मची रही अफरातफरी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल। स्थानीय टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसमें करीब दर्जनभर से अधिक बाइक जलकर खाक हो गए ।एक कार को भी क्षति पहुंची है। इस दौरान फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
इस दौरान काफी देर अफरातफरी मची रही। आग लगने का कारण वेल्डिंग से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। बीस दिनों के अंदर शोरूम में दूसरी घटना हुई है। शोरूम में ही दस मार्च को लूट की बड़ी घटना घटित हुई थी।
हादसे के समय ऊपरी फ्लोर पर मौजूद बीस से अधिक ग्राहक एवं 30 से अधिक कर्मचारी बगल के मकान के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाले गए।
इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तनिष्क शोरूम के बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी बीच चिंगारी निकलने से बेसमेंट में खड़ी कार में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बेकाबू हो गई और पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण शोरूम में धुआं फैल गया और शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
तनिष्क शोरूम द्वारा बताया गया कि सभी स्टाफ अपने-अपने फ्लोर पर कस्टमर को डील कर रहे थे। इसी बीच धुआं-धुआं हो गया और हालत खराब हो गई। जैसे-तैसे शोरूम से निकलकर बाहर आए । हादसे के वक्त शोरूम में करीब दो दर्जन कर्मचारी मौजूद थे।
यातायात डीएसपी मनोज कुमार और अग्निशामंत के डीएसपी मौके पर पहुंचे और तीन से अधिक गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया।
पुलिस द्वारा बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि तनिष्क शोरूम में आग लग गई है। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी , अग्निशामंत के अधिकारी, नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को इस घटना की सूचना दी।मालूम हो कि दस मार्च को हथियार बंद अपराधियों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में धावा बोलकर करीब दस करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए थे। इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि आग की लपटें ऊपरी फ्लोर पर नहीं पहुंची समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Related posts

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पाली में रूप रजत विहार में वाचनालय ,अतिथि गृह का किया उदघाटन!गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है: राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:आजादी का महत्व स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना और विकास के पथ पर अग्रसर होना है : प्रो एन पी पालित

rktvnews

भोजपुर:डायबिटीज से आंख और किडनी होता है प्रभावित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत।

rktvnews

भोजपुर: करंट से झुलसे मजदूर को राजद नेता रघुपति यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल,देख रेख में करवाया इलाज।

rktvnews

रायपुर : ’परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न’।

rktvnews

Leave a Comment