RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)15 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कोषांग, व्यय कोषांग, पोस्टल बैलेट हेतु चिन्हित स्ट्रांग रूम, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग तथा परिवहन कोषांग का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण तत्परता से करें। प्रत्येक कोषांग की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट हैं। उन्होने निर्वाचन कोषांग के निरीक्षण में मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और लॉजिस्टिक को लेकर परस्पर समन्वय पर बल दिया। व्यय कोषांग द्वारा प्रत्याशियों के व्यय लेखा की सतत निगरानी की जा रही है, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पार्टी/ प्रत्याशी एवं समर्थकों द्वारा निर्वाचन कार्य के निमित्त किए जा रहे व्यय पर निगरानी रखे जाने एवं किसी भी संदिग्ध लेनदेन पर तत्क्षण रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
पोस्टल बैलेट हेतु स्ट्रांग रूम जिला उद्योग केन्द्र में चिन्हित किया गया है । परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी आदि को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया । सामग्री कोषांग के प्रभारी से चुनाव सामग्रियों का सुरक्षित संधारण एवं वितरण के तैयारी की जानकारी ली गई ताकि मतदान दल को सुगमता से मतदान सामग्री प्रदान की जा सके। ईवीएम कोषांग को मशीनों का रख-रखाव, परिवहन कोषांग को मतदान कर्मियों और सामग्रियों के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कोषांग समन्वय बनाकर कार्य करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे पूर्ण निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना सभी कोषांगों की सामूहिक जिम्मेदारी है । मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान एवं सभी संबंधित कोषांगों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: राज्यव्यापी अभियान के तहत माले ने बिहार बजट 2025 के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च, जलाई बजट की प्रतियां।

rktvnews

बिहार की तो बात ही क्या है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रेलवे भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में है अग्रसर।

rktvnews

गोपालगंज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कोचिंग संचालकों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment