RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)30 जून। दरभंगा,समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/समीक्षा समिति की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि वार्षिक शाख योजना में जिन बैंकों को लक्ष्य दिया गया है,उसके अनुरूप कार्य करें। पिछले लक्ष्य से 20 प्रतिशत बढ़ाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसलिए अंतिम तिमाही में शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। सरकारी योजना को शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। जनधन योजना,सामाजिक सुरक्षा योजना आदि में सभी सुपात्र को आच्छादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने जनहित में अपने कई सुझाव दिए तथा केंद्र प्रायोजित जन कल्याणकारी योजनाओं में उदासीनता के लिए कई विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
सांसद ने जिले में किसान क्रेडिट कार्ड की अद्यतन स्थिति,वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले में स्टार्टअप योजना के लाभार्थी की सूची, मुद्रा लोन की अद्यतन स्थिति पीएम स्ट्रीट योजना की स्थिति,जिला गव्य विकास योजना से लाभ लेने वालों की अद्यतन स्थिति, जनधन योजना की स्थिति, जिले के किरतपुर, गौड़ा बौराम,कुशेश्वरस्थान सहित अन्य प्रखंडों के सुदूर क्षेत्रों में बैंक खोलने के लिए सर्वे करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने सुरक्षा जीवन योजना,जीवन ज्योति योजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि की 18 वर्ष से अधिक सभी लोगों को इस योजन से जोड़ने के लिए गांव स्तर पर अभियान चलाए तथा जिले में 23 हजार से अधिक नीलामपत्र वाद को मानवीय आधार पर निपटारा करने का निर्देश दिया।
सांसद ने ग्रामीण सुरक्षा प्रशिक्षण अभियान में एक हजार पचास के लक्ष्य में एक हजार सात लोगों की लक्ष्य को पूरा किए जाने पर संतोष प्रकट करते सम्बंधित अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
सांसद ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों तथा बैंकिंग अधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्यनिष्ठा से जनसेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल एलडीएम विकास कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी ,बैंक के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा :उपायुक्त ने की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:मजदूर आंदोलन के नायक योगेश्वर गोप की पुण्य तिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जयपुर:55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत:उप मुख्यमंत्री

rktvnews

नवादा:राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment