RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वित्त मंत्री ने “नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम” पोर्टल लॉन्च किया।

पोर्टल को नीति द्वारा एनसीएईआर के सहयोग से विकसित किया गया है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अप्रैल।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नई दिल्ली में “नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम” पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल को नीति आयोग ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के सहयोग से विकसित किया है, जो लगभग 30 वर्षों (यानी 1990-91 से 2022-23) की अवधि के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजकोषीय मापदंडों, शोध रिपोर्टों, शोधपत्रों और राज्य वित्त पर विशेषज्ञ टिप्पणियों से जुड़े डेटा का एक व्यापक भंडार है।
अपने मुख्य भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम प्रामाणिक डेटा की उपलब्धता में लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल राज्यों को अधिक सार्थक हस्तक्षेप करने, राजस्व बढ़ाने, ऋणों का प्रबंधन करने और दूसरे राज्यों के अनुभवों से सीखने में मदद करेगा। उन्होंने लोगों पर बोझ डाले बिना राजस्व सृजन के बीच सार्वजनिक वित्त में संतुलन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह फोरम वर्तमान समय में एक बहुत जरूरी कदम है जो राज्यों के साथ अधिक जुड़ाव में मदद करेगा।
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकनोमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की महानिदेशक डॉ. पूनम गुप्ता ने पोर्टल पर प्रस्तुति देते हुए राज्यों के राजकोषीय पथ की विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक ऐसे पोर्टल की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें सभी राज्यों का व्यापक डेटा हो, जिससे सूचित नीतिगत निर्णय लेते समय अन्य राज्यों की स्थिति की सराहना करने का अवसर मिले।
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि यह फोरम न केवल लोगों को जानकारी देगा बल्कि राज्यों में जागरूकता और राजकोषीय समझ भी पैदा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह फोरम मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पूरे देश के लिए एक स्थायी संपत्ति होगा।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने कहा कि नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम डेटा-आधारित अनुसंधान, विशेष रूप से सार्वजनिक वित्त के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

आरा सांसद सुदामा प्रसाद के अथक प्रयास से चिर परिचित मांग आरा-बलिया पीपा पुल के पास गंगा नदी पर स्थाई पुल एवं आरा बलिया फोरलेन सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति-माले!

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले में किया लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

प्यारे बच्चों!

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा अल्पावास गृह, बक्सर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय पटना द्वारा एमएसएमई संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम में एक टैक्स वसूली के मांग पर कल टेम्पो चालकों की हड़ताल : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment