RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विकास उत्सव/ मेले का हुआ समापन।

मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन।

महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति/प्रमाण पत्र।

सूचना एवं संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों तथा शिक्षा विभाग व नेहरू युवा केंद्र की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कर रही अनेकों कार्य : राज्यमंत्री।

प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सहित व समस्त ब्लॉकों में आज अंतिम दिवस विकास उत्सव/मेले का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)27 मार्च। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज तीसरे व अंतिम दिवस मुख्य अतिथि राज्य मंत्री केपी मलिक वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा किया गया उनके द्वारा शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय मेले में विभागों द्वारा लगाए गए विकास महा उत्सव में स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया अपनी योजनाओं के प्रति जनमानस को प्रचार प्रसार के माध्यम से लाभान्वित करें जिससे कि आम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंच सके और उनका वह सरल सुगम और सहज रूप से लाभ प्राप्त कर सके यही हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है सरकार की मुख्य प्राथमिकता दिव्यांग को ट्राई साइकिल पेंशन हो, गरीब के सिर के ऊपर छत हो नारियों का सम्मान हो नारियों का उत्थान हो हमारा बागपत हमारा उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्तम प्रदेश बन रहा है ।
मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मिशन को आत्मसात करते हुए वर्ष 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की जिस यात्ना को प्रारंभ किया था, वह आज ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के रूप में पूरे देश के समक्ष एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हुई है। आप सभी इसके साक्षी और सहभागी रहे हैं।सरकार नीतियों के प्रति जिस प्रकार जनता ने अपना सहयोग और समर्थन दिया है, उससे यह विश्वास और दृढ़ हो चला है कि स्पष्ट नीति, साफ नीयत, प्रतिबद्धतापूर्ण नियोजन के सदप्रयास सुफलित अवश्य होते हैं।
उत्तर प्रदेश के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो रही है। इस सकारात्मक बदलाव के पीछे ‘ट्रिपल सी’ यानी कल्चर, कनेक्टिविटी और कॉमर्स का मंत्र है।
कानून व्यवस्था में सुधार आम जन को सम्मानजनक जीवन को गारंटी देता है, साथ ही छोटे बड़े हर निवेशक- हर व्यापारी को निवेश की सुरक्षा की गारंटी सुनिक्षित करवाता है।
बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर भी आम जनों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही निवेशकों को कम लागत अधिक उत्पादन और बेहतर रिजल्ट की गारंटी देता है। ये दोनों पक्ष मिलकर पूरे प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक परिवेश में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। जिसमें उत्तरप्रदेश को आर्थिक विकास में ऊंचे पायपदान पर पहुंचाया है ।
भारी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगणों को प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया तथा सभी कार्यक्रमों में भारी संख्या में जन सामान्य की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई। इसी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट लोकमंच में विभिन्न विभागों तथा कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक, और विद्युत विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा जन सामान्य ने अवलोकन किया साथ ही इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। वहीं। इस अवसर पर महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित मा. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जन सामान्य ने आत्मसात किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं जिससे आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है जिसके कारण निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में 47 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं जिसके सापेक्ष लगभग 15 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, उच्च शिक्षा विभाग के छात्राओं को टैबलेट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 1950 स्वयं सहायता समूहों कोजनपद बागपत में वित्तीय वर्ष 2024–25 में 1950 समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज (CCL) के रूप में कुल 33,90,07,000 रुपया दिया गया तथा जनपद बागपत में वित्तीय वर्ष 2024–25 में 68 समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड और 351 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में कुल 5,46,90,000 रुपया दिया गया।
कार्यक्रम में सूचना/संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों चंचल बंजारा संतराम बंजारा टीम ने कार्यक्रमों के प्रस्तुति की व शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन नीतू यादव ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीर्थलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा वल वेदपाल उपाध्याय, जसवीर सोलंकी ,जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व लाभार्थी गण तथा जन सामान्य उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:पेयजल की समस्या के निदान को लेकर डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सरकार ने 15 जुलाई 2024 से 90 दिनों के लिए व्‍हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना के लिए एप्‍लीकेशन विंडो फिर से खोली।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह एवं आईजी श्री अनुराग ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:डायट पिरौटा में खेल समेकित शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

समावेशी शिक्षा और सहायक प्रौद्योगिकी में सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव।

rktvnews

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment