RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)27 मार्च।अभियोजन निदेशालय (गृह विभाग), बिहार पटना के सभा कक्ष में “महिला सुरक्षा” विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण गुरुवार को सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुधांशु कुमार चौबे, विशेष सचिव-सह-प्रभारी निदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार, पटना, डा० अजय कुमार, शैक्षणिक संकाय, CNLU, भूपेन्द्र नारायण सिंह, सेवानिवृत जिला अभियोजन पदाधिकारी थे।
डा० रविकान्त देव, उपनिदेशक-सह-सत्र समन्वयक, अभियोजन निदेशालय, बिहार तथा उपस्थित अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, सामुहिक तस्वीर एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, रूपेश कुमार, सहायक अभियोजक,सीमा शर्मा, अभियोजन पदाधिकारी, रागिनी कुमारी, अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

rktvnews

नया भारत और फुले का सपना:ज्योतिबा फुले का भारत बनाना अभी बाकी है।

rktvnews

स्माइल के माध्यम से विकसित भारत-एक समावेशी समाज के निर्माण के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

51 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1005 करोड़ 41 लाख 28750 रुपए हस्तांतरित।

rktvnews

भोजपुर : वंचित विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने को लेकर भाकपा (माले) का धरना आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment