RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : खैरागढ़ से 113 तीर्थयात्रियों का जत्था हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से 113 तीर्थयात्रियों का दल कल हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित एक समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सभी तीर्थयात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वल्पाहार और चाय के पश्चात, यात्रियों को तीन विशेष बसों के माध्यम से जिला मुख्यालय से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे ट्रेन द्वारा अपनी आगे की यात्रा पूरी करेंगे।
कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खैरागढ़ से एक विशेष चिकित्सक टीम को भी उनके साथ भेजा गया है, जो पूरी यात्रा के दौरान उनके साथ रहेगी। यह दल 31 दिसंबर तक हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा।
समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल सहित विभाग के कर्मचारी राम अवतार साहू, राकेश कुमार साहू, हेमंत टंडन और नवीन ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, विकेश गुप्ता, रूपेन्द्र रजक, नंद चन्द्राकर, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, श्रीमती निलिमा गोस्वामी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, लखन साहू और श्रीमती किरण गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

10 मार्च दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को सफल बनाने हेतू शाहपुर में बैठक आयोजित।

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष ने किया सम्मानित!उद्योग मामलों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के लिए अद्भुत है लाड़ली लक्ष्मी योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment