RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 मार्च।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए श्री ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता से जुड़े रहने के कारण वे असंख्य लोगों के हृदय में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। मैं पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए मेरी शुभकामनाएं। इसमें मतुआ समुदाय की उत्‍कृष्‍ट संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारी सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और हम आने वाले समय में भी उनके कल्‍याण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। जय हरिबोल!

Related posts

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राहुल गांधी की जयंती।

rktvnews

नहीं रहे वीकेएसयू के पूर्व कुलपति आईसी कुमार।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा अज्ञात व्यक्ति की अभी तक कर रही सेवा।

rktvnews

समाज सेवी ई संजय शुक्ला ने कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण।

rktvnews

बिहार की जातीय जनगणना में लोहार जाती को 5 जातियों में बाटने के विरुद्ध आरा में लोहार विकास मंच ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

rktvnews

Leave a Comment