RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एक नगर निगम एक कूपन की मांग को लेकर टेम्पू ई-रिक्शा संघ ने दिया जिलाधिकारी के समक्ष धरना !

टेम्पू चालकों से अवैध वसूली पर लगे रोक: दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 मार्च।बिहार राज्य ऑटो ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ आरा की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया!धरना की अध्यक्षता सचिव किरण प्रसाद ने किया!यह धरना एक नगर निगम एक कूपन लागू करने,स्थाई टेम्पू ई-रिक्शा का स्टैंड बनाने की गारंटी करने,सभी टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंडों को अतिक्रमण मुक्त एवं प्रतिदिन सफाई की गारंटी करने,सभी स्टैंड में दर तालिका लगाने की गारंटी करने,सभी टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंडों में पेयजल सुविधा प्रदान करने,शीश महल चौक पर टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंड बनाने,यातायात नियम का पालन करने आदि मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।धरना को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा नगर निगम के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी एवं मेयर के मिलीभगत से अपने निजी स्वार्थ में आरा नगर निगम में एक टेंपो से कई जगहों पर वहां स्टैंडों में निगम के विभागीय वसूलीकर्ता एवं बंदोबस्तधारक तथा उनके सहयोगी प्राइवेट व्यक्तियों से वसूलीकर्ता टेंपो चालकों से प्रतिदिन जबरन मनमाने तरीके से चुंगी वसूली कर रहे हैं तथा इसके बदले टेंपो चालकों को कोई सुविधा नहीं दिया जा रहा है!आये दिन टेम्पू ई-रिक्शा चालक का पुलिस-गुंडा द्वारा शोषण हो रहा है!टेम्पू चालकों की अपराधियों द्वारा मारपीट व हत्या तक की जा रही है लेकिन जिला प्रशासन टेम्पू ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा नहीं दे रही है!आगे वक्तों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन व नगर निगम एक कूपन लागू नहीं करती हैं तो बिहार राज्य ऑटो ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ आरा इन सवालों को लेकर टेम्पू हड़ताल किया जाएगा!धरना के अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिल 12 सूत्री मांग-पत्र दिया।धरना में भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय गांधी,रणधीर कुमार राणा,राजू ओझा,राजू खान,परमात्मा पासवान,रामजी यादव,प्रियांशु कुमार,चंदन प्रसाद,पप्पू कुमार,संजय सिंह,अशोक सिंह,गणेश कुमार,मोहम्मद चुन्नू,सुरेंद्र प्रसाद,भगवती प्रसाद,कैलाश प्रसाद व,श्याम पासवान,प्रिंस कुमार,राहुल कुमार,सनी प्रसाद, आकाश कुमार,समीम कुमार,मंजय यादव,अभिषेक कुमार,बंगारू ड्राइवर,रामचंद्र शर्मा,मनोज कुमार, मनोज शाह,गुड्डू कुमार,सूरज कुमार,प्रमोद केसरी, सोना लाल,विशेश्वर प्रसाद,एनुअल हक,शंकर पासवान,कमलेश राम आदि सहित सैकड़ों टेम्पू चालक मौजूद थे।

Related posts

पटना:देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश।

rktvnews

छत्तीसगढ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह : तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढ़वा:प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को विकसित करने हेतु हर वर्ष प्रतियोगिता होती है आयोजित: प्रो डॉ जया जैन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment