RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

देहरादून/ उत्तराखंड 07 फरवरी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। सीईओ ने कहा कि सिक्योरिटी मैनेजमेंट प्लान और आयोग के मानकों के अनुरूप स्टेट डिप्लॉयमेंट प्लान बना लिया जाए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल जैसी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। लोगों तक इसकी जानकारी अधिकाधिक पहुंचाई जाए। वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ वार रणनीति बनाई जाए। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रिय किया जाए। बैठक में संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सी.ए.पी.एफ. नीलेश आनंद भरणे, पी. रेणुका देवी, उप निदेशक, सूचना रवि बिजारनिया, डॉ. तन्जीम अली, उप सचिव, इरला चैक सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:सुबह से रात तक जो आग की भट्ठी में तपती है…

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 दिसंबर 25

rktvnews

महासमुन्द : शासकीय योजना का लाभ उठाकर वर्षा गजेन्द्र ने शुरू किया पैथोलॉजी लैब

rktvnews

24 अगस्त को कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस का होगा आयोजन, स्थान उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा, बतौर मुख्य अतिथि मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार होंगे कार्यक्रम में शामिल।

rktvnews

राजा राम की न्याय -प्रणाली लोकतांत्रिक थी : डा एस एस उपाध्याय

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा में बिन्दगांवा संगम स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की बड़हरा विधायक ने उठाई मांग।

rktvnews

Leave a Comment