RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: मंत्री जयंत राज और जिलाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच किया गया ऋण वितरण।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)12 दिसंबर।आज डी०आर०डी०ए०, सभागार, सासाराम में वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रशिक्षण के उपरान्त 135 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में कार्यशाला निर्माण हेतु 02 (दो) लाख रूपये की राशि प्रत्येक लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना में प्रथम किस्त की राशि के उपयोग के पश्चात द्वितीय किस्त के रूप में 11 (ग्यारह) लाभुकों को एक-एक लाख रूपये की राशि प्रभारी मंत्री, जयंत राज (भवन निर्माण विभाग) एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा लाभुकों के बिच सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उनके द्वारा सभी लाभुकों को अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उक्त समारोह को मंत्री एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा संबोधित किया गया तथा सभी उद्यमियों को बेहतर कार्य करने एवं अपने अलावा भी आस-पास के लोगों को रोजगार देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके पूर्व उक्त योजना के बारे जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक द्वारा विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इसी योजना में पूर्व के लाभुकों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया एवं इनके उत्पाद की प्रशंसा भी माननीय मंत्री एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। उक्त समारोह में आरक्षी अधीक्षक, रोहतास, क्षेत्रीय विधायक एवं उपविकास आयुक्त , वरीय उप समाहर्ता, रोहतास सहित जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जिसका समापन सधन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में प्रमुख संशोधन पेश किए।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर चयनित कुल 5353 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

उच्च न्यायालयों के न्यायालय परिसरों में जस्टिस क्लॉक्स (डिजिटल न्याय घड़ियां) लगाई गई।

rktvnews

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी, 2024 से होगी लागू।

rktvnews

दरभंगा:डीडीसी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment