RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार के मुख्यमंत्री ने नेपाल में लैंडसलाइड में बिहार के लोगो की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया।मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की।

RKTV NEWS अनिल सिंह,06 मई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल में हुए लैंडस्लाइड में बिहार के किसनगंज जिले के रहने वाले 4 लोगो की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्य मंत्री ने इस घटना में मृत हुए किसनगंज जिले के 4 लोगो के परिजनों को मुख्य मंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की ।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के ईलाम के पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ जहां एक निर्माणाधीन मकान मिट्टी में धंस गया और उसने काम कर रहे मजदूर मिट्टी में दब गए जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।मरने वालों में 4 मजदूर बिहार के किसनगंज जिले के बताए जाते है।जिसके लिए मुख्य मंत्री ने परिजनों के लिए अनुग्रह अनुदान की घोषणा की हैं।

Related posts

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं बैठक की।

rktvnews

जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

नमामि गंगे ने मेरठ में सीवेज उपचार अवसंरचना के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान

rktvnews

Leave a Comment