RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट।

विश्वविद्यालय के विकास के लिए आवश्यक संसाधन को लेकर हुई चर्चा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 24 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने पदभार ग्रहण करने उपरांत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेश डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विवि की वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया। साथ ही पदभार ग्रहण करने बाद सप्ताह भर में विद्यार्थियों के हित में त्वरित गति से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। इस पर कुलाधिपति ने खुशी जाहिर करते हुए आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय के विकास में राजभवन का सहयोग हमेशा प्राप्त होता रहेगा। साथ ही डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरा एवं डिजिटल सिग्नेचर के संबंध में भी चर्चा की जिस पर कुलाधिपति ने अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन व्यवस्थाओं को आवश्यक बताया।

कुलपति ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव से भी की मुलाकात

डॉ. लवली शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विवि की प्रशासनिक आवश्यकता यथा कुलसचिव नियुक्ति सहित विभिन्न पदों पर भर्ती संबंधी कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने विभाग की ओर ने विश्वविद्यालय को यथासंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। कुलपति महोदया ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी से भी मुलाकात की जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रकृति संस्कृति से संबंधित होने के कारण समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान सचिव महोदय ने विश्वविद्यालय को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु छात्रों के बीच सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

भोजपुर: रक्तदान शिविर में किया रक्तदान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:कृषक खाद बीज और दवा का उचित प्रयोग कर लाभ उठावें :डा पीके द्विवेदी

rktvnews

वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्‍य स्‍मारक।

rktvnews

Leave a Comment