दलित नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या पर परिजनों से की मुलाकात,न्याय का दिलाया भरोसा।
RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)12 दिसंबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने एक बयान जारी करते हुए कहा है की भाजपा नीतीश की सरकार में दलितों का उत्पीड़न ,हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम है जो शासन की कार्यशैली पर एक प्रश्नचिन्ह बना हुआ है। उन्होंने कहा की सरकार एक तरफ दलितों और महादलितों की हितैषी होने की बात करती है तो दूसरी तरफ उन पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे अपराध को बढ़ावा दे रही है।
आदित्य पासवान ने अपने उक्त संबोधनो का जिक्र पत्रकारों को आज औरंगाबाद जिले में माली थाना अंतर्गत खंभा में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने के दौरान कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की 9 दिसंबर की दोपहर माचिस की तीली लेने के बहाने दो युवक दीपू सिंह और विपुल सिंह द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसकी हत्या कर दी गई है। इसलिए आज पीड़िता के परिवार से मिल उक्त घटना की विस्तृत और इस पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचा जहां लोगो द्वारा बताया गया की पुलिस पीड़िता के परिवार पर दबाव बना रही है और इस दुष्कर्म को आत्महत्या करार करना चाह रही है।
ऐसी मनसा से पुलिसिया कार्रवाई भी संदेह के घेरे में आ रही हैं। आदित्य पासवान ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से उक्त बलात्कार के दोषियों को घटना की सत्यता की विधिवत जांच करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है साथ ही उन्होंने एससी एसटी आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने वाले दोषी पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित करने की भी मांग की है।अन्यथा इस घटना को लेकर आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे।

