RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTVNEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार) 06 जुलाई।जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम/आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अन्तर्गत 04 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत 06 सूचकांक जो आकांक्षी जिला से संबंधित है एवं 06 सूचकांक आंकाक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम से संबंधित है, दोनों स्तर पर 30 सितम्बर 2024 तक शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है।
संपूर्णता अभियान के तहत मुशहरी प्रखण्ड को आकांक्षी प्रखण्ड के रूप में चयनित किया गया है, जहां 06 इंडिकेटर को फोकस कर प्रखण्ड में आगामी तीन माह के भीतर अर्थात 04 जुलाई से 30 सितम्बर तक शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। 06 इंडिकेटर निम्नवत है:-
1. प्रसव पूर्व देखभाल (ए.एन.सी. के लिए) पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
2. मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत।
3. उक्त रक्तचाप के लिए जांचे गये व्यक्तियों का प्रतिशत।
4. पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
5. मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत।
6. रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत।
उक्त 06 सूचकांक को टारगेट कर संपूर्णता अभियान का मुशहरी प्रखण्ड स्तर पर 05 जुलाई को शुभारंभ किया जायेगा तथा मुशहरी प्रखण्ड के सभी पंचायतों में इस कार्यक्रम का शुभारंभ 06 जुलाई को किया जायेगा। इस समारोह में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सी.डी.पी.ओ., प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका आदि को शामिल कर अभियान को गति प्रदान करते हुए आगामी तीन माह के भीतर 6 इंडिकेटर में शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक बैठक करने, प्रगति की समीक्षा कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर से भी प्रखण्ड की पाक्षिक समीक्षा कर कार्य में तेजी लायी जाएगी।
संपूर्णता अभियान के अन्तर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 06 इंडिकेटर को फोकस किया गया है तथा 04 जुलाई से 30 सितम्बर तक शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल कर लेना है। जिला स्तर पर 06 इंडिकेटर निम्नवत है:-
1. प्रसव पूर्व देखभाल (ए.एन.सी. के लिए) पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
2. पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
3. पूर्णतः प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत।
4. मृदा स्वास्थ्य कार्डों की संख्या।
5. माध्यमिक स्तर पर विद्युत सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत।
6. बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करानेवाले विद्यालयों का प्रतिशत।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम तथा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है। इसके तहत जागरूकता अभियान चलाने, सतत् एवं प्रभावी निगरानी एवं निरीक्षण प्रक्रिया को तेज करने, साप्ताहिक एवं पाक्षिक समीक्षा बैठक करने तथा सभी संबंधित विभागों के जिला से लेकर प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान के रूप में संबद्ध करते हुए नियत समय के पूर्व शत-प्रतिशत परिपूर्णता प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने शुक्रवार को जिला स्तर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना के अनुरूप जमीनी स्वरूप प्रदान करने तथा शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का सख्त निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्य का सिविल सर्जन द्वारा माॅनिटरिंग कर उपलब्धि हासिल किया जायेगा। आई.सी.डी.एस. के डी.पी.ओ. द्वारा सी.डी.पी.ओ. को संबद्ध कर कार्य में तेजी लाई जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के कार्यों की निगरानी एवं निरीक्षण कर प्रगति लायी जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। डी.पी.एम. जीविका द्वारा एस.एच.जी. से संबंधित कार्यों की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल की जाएगी।
संपूर्णता अभियान के जिला नोडल पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी हैं। उप विकास आयुक्त एवं सहायक समाहर्ता आकांक्षी जिला कार्यक्रम तथा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम को नेतृत्व प्रदान करते हुए 06 इंडिकेटर को फोकस कर तीन माह के पूर्व ही शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सहायक समाहर्ता डाॅ॰ आकांक्षा आनंद, नगर आयुक्त नवीन कुमार, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डाॅ॰ अजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Related posts

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार का चतरा आगमन।

rktvnews

छत्तीसगढ : पढ़ाई में अब लक्की की दिव्यांगता नहीं बनेगी रोड़ा।

rktvnews

रायपुर : सहेंगे नहीं, कहेंगे… चुप्पी तोड़ेंगे : ‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के निदेशक डॉ नन्द कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment