RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा महापुरूषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यापर्ण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। आज अपने प्रथम आगमन पर विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री ने जिला प्रभारी मंत्री बनने के बाद भोजपुर प्रथम आगमन पर आरा परिसदन मे सलामी लेने के बाद,कई महापुरुषो को माल्यार्पण और नमन किया ।सर्वप्रथम ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानंद स्मारक पुस्तकालय पर जाकर स्वामी जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया।
यहा उन्होने आंवला का एक पेड़ भी लगाया, उन्होंने स्वामी जी को महान किसान नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया । स्मारक के सचिव तारकेश्वर ठाकुर अधिवक्ता और अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद सिंह ने अंगवस्त्र से मंत्री जी का स्वागत किया।यहां शिवशंकर तिवारी शशीकांत तिवारी, रामकुमार राय, रामभद्र सिंह कुमार मंगलम, हरेराम तिवारी आदी ने मंत्री जी का स्वागत किया। मंत्री ने जयप्रकाश नरायण, डा भीम राव आंबेदकर , बीर कुँअर सिंह स्मारक पर और नेताजी सुबाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।
उनके साथ दुर्गाराज जिलाध्यक्ष भाजपा ,सी डी शर्मा, नरेंद्र तिवारी बिजय कुमार सिंह, डी राजन, दिनेश मुन्ना आदी प्रमुख थे। उसके बाद विद्या भवन मे जिला प्रशासन की समिक्षा बैठक मे शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला की समीक्षा भोजपुर समाहरणालय में हुई ।बैठक हुई डीएम एसपी सहित सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ,एमएलसी राधा चरण साह ,शिव प्रकाश
रंजन, मेयर सहित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बैठक में सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Related posts

भोजपुर:क्रांति ज्योति माता पिता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं कैडर कैंप का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संदेश के प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

सेवा पखवाड़ा की शुरुआत पर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: केंद्रीय मंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद कुंवर सिंह की जन्मस्थली का नहीं हो सका सर्वांगीण विकास: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment