RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संदेश के प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत “उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य” संकल्प को साकार करने की दिशा में भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने आज संदेश प्रखंड स्थित सुहासत सहदेव +2 विद्यालय परिसर में संचालित होने वाले प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाविद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, समुचित रंग-रोगन, साइनेज सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, एल.ए.ई.ओ. को निर्देश दिया कि सभी महाविद्यालयों तक पहुंच पथ (एप्रोच रोड) सुगम एवं बेहतर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी सिविल कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप जिले के सभी डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में आगामी 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एल.ए.ई.ओ.-2, अंचल अधिकारी संदेश एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी।

rktvnews

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

पहला एमसीए बार्ज, एलएसएएम 7 (यार्ड 75) मुंबई में आईएनएस तूणीर पर तैनात किया गया।

rktvnews

कोयला क्षेत्र 2027 तक 67 फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को पूरा करेगा

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment