RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

जयपुर/राजस्थान 01 जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 जुलाई को प्रस्तावित पालनहार लाभार्थी उत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से इस लाभार्थी उत्सव को सफल बनाकर सभी पात्र बालक – बालिकाओं को पालनहार योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।
शर्मा शासन सचिवालय में पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह आवश्यक रूप से सुनिश्चित कर लें कि इस योजनान्तर्गत बढ़ी हुई सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को शीघ्र ही हस्तांतरित हो जाए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणियों के 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि को 500 रुपए से बढ़ाकर 750 और 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1 हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है।
बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव समित शर्मा, सचिव मुख्यमंत्री गौरव गोयल, वित्त(व्यय) विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल, , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विश्राम मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:जैव विविधता अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर बोली प्राचार्या प्रो मीना, मानव अस्तित्व और जीवनशैली संरक्षण के लिए आवश्यक।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

राजस्थान टूरिज्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार!राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध :उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

बेंगलूरू में 23 से 25 मई, 2023 तक व्‍यापार और निवेश कार्य समूह की दूसरी बैठक।श्रीमती अनुप्रिया पटेल बैठक का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

22 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने धनबाद आईआईटी के 43वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment