RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: केंद्रीय मंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद कुंवर सिंह की जन्मस्थली का नहीं हो सका सर्वांगीण विकास: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अप्रैल।भोजपुर जिला के जगदीशपुर में बाबू कुंवर सिंह के स्मृति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्यटक स्थल जगदीशपुर को घोषित करने ,सैनिक स्कूल की स्थापना जगदीशपुर में करने, जगदीशपुर को रेल लाइन से जोड़ने की मांग सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार से की है।भोजपुर जिला एवं जगदीशपुर अनुमंडल के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 1991/ 92 में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय पर्यटक स्थल घोषित करने की बात कही थी वहीं कुछ वर्ष पूर्व भारत सरकार के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने भी जगदीशपुर के सर्वांगीण विकास के लिए कई घोषणाएं की थी लेकिन दुर्भाग्य की बात है की 1857 के इस वीर बांकुड़े बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर उनके जन्मस्थली जगदीशपुर में अभी तक कोई भी पहल केंद्र सरकार नहीं कर रही है। संगठन के संरक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कमला कुमारी सिंह ,उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से मांग किया है कि बिहार के भोजपुर जिले के अंतर्गत जगदीशपुर में राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बनाने एवं एवं जगदीशपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वृहद योजना की घोषणा करने की मांग की वहीं दूसरी तरफ कंचन प्रभाव सिंह डॉक्टर रेनू मिश्रा ने मांग किया कि जगदीशपुर को जिला घोषित किया जाए एवं राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटक स्थल घोषित कर यहां सर्वांगीण विकास कराया जाए।
बैठक को संबोधित करने वालों में रामनारायण पांडे, रवींद्रनाथ उदय ,प्रताप ललन सिंह, भारत भूषण मिश्रा, जोगिंदर सिंह, अशोक चौधरी ,आरके ओझा, त्रिलोकी सिंह प्रमुख थे। बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र सिंह भोजपुर जिला अध्यक्ष ने कीl

Related posts

सीएसआईआर-एएमपीआरआई ने स्वदेशी सोडर प्रणाली प्रौद्योगिकी को उद्योग को हस्तांतरित करके अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदनों की समीक्षा की, आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निदेश।

rktvnews

भोजपुर जिले में आग पर काबू पाने हेतु विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:”आर्या परियोजना” अंतर्गत “नर्सरी ग्रोवर” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बोचहा में जिलाधिकारी का मेगा निरीक्षण।

rktvnews

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment